प्रियंका गांधी की गोरखपुर यात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज

By प्रणव तिवारी | Sep 26, 2021

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद ने, आगामी प्रस्तावित राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली गोरखपुर यात्रा एवं सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए, वनटांगिया में बैठक किया। उन्होंने रैली एवं सभा में भारी संख्या में निषादों एवं पिछड़े अल्पसंख्यकों को आने के लिए आमंत्रित किया। वनटांगिया में निषाद पिछड़ों का एक बड़ा गरीब तबका जंगल की रक्षा करते हुए निवास करता है। वनटांगिया के निषाद वर्ग प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होकर राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर नाव को सप्रेम भेंट करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री का हुआ गोरखपुर में जोरदार स्वागत

प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि गोरखपुर की सरजमी पर पहली बार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत निषाद समाज करेगा। प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में निषादों की टूटी नाव का मामला एवं रोजगार के प्रति लड़ाई लड़ी थी। अभी हाल ही में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोरखपुर में बाढ़ के दौरान नाव चलाकर निषाद की बेटी को पढ़ाई करने के लिए सराहना की थी। इन सभी को लेकर निषाद समाज पूरे प्रदेश भर में खुश है। दिलीप निषाद ने कहा कि हजारों की संख्या में निषाद समुदाय का एक बड़ा तबका रैली पद यात्रा में  शामिल होगा। यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा साबित होगी। कार्यक्रम में  महानगर सचिव मुस्तफा अंसारी, बिरजू निषाद, मनोज निषाद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ