पूर्व पार्षद एकता मंच के पदाधिकारियों का कचहरी में दिवंगत पार्षद के परिजनों को आर्थिक सहयोग दिलाने को लेकर बीता पूरा दिन

By प्रणव तिवारी | Jun 25, 2021

गोरखपुर। पूर्व पार्षद एकता मंच के पदाधिकारी कोरोना वैश्विक महामारी में कुछ पूर्व पार्षदों की हुई मौत को लेकर गंभीर है। मृतक पूर्व पार्षद के परिजनों को जीविकोपार्जन को सुचारू रूप से संचालित करने एवं आर्थिक सहयोग दिलाने को लेकर मृतक पार्षदों के कागजात को लेखपाल एवं संबंधित अधिकारियों तक मुहैया कराने को लेकर मंच के अध्यक्ष शिवाजी शुक्ल, प्रमुख महासचिव शशांक शेखर त्रिपाठी, जावेद अहमद खान, वसीक अहमद एवं इस्माइलपुर के पार्षद शहाब अंसारी का पूरा दिन कचहरी में बीता। पूर्व पार्षद एकता मंच के अध्यक्ष शिवाजी शुक्ल ने कहा कि मंच के दिवंगत पार्षदों के परिजनों को आर्थिक सहयोग दिलाने की दिशा में जद्दोजहद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद एकता  मंच का गठन पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही हुआ है। ऐसी स्थिति में कोरोना वैश्विक महामारी में दिवंगत हुए पूर्व पार्षद के परिजनों को सरकारी सहयोग दिलाना मंच का दायित्व है। शुक्ल ने कहा कि दिवंगत पार्षदों के परिजनों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ उनके जीविकोपार्जन की भी व्यवस्था कराने की दिशा में हम लोग पहल करने की दिशा में जुटे हैं।

 इस मौके पर संजय कुमार यादव, जावेद अहमद खान, शहाब अंसारी, वसीक अहमद, अहमद कमाल गुड्डू, अरविंद चौरसिया, रामपाल यादव, हाजी तहव्वर हुसैन, नीलम दुबे एवं रामजीत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi