गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य पद पर दुर्गेश बजाज हुए नामित

By प्रणव तिवारी | Jul 24, 2021

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की स्वीकृति पर प्रदेश शासन द्वारा गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड, गोरखपुर के नामित सदस्य पद पर मोहल्ला मिर्जापुर, गोरखपुर निवासी दुर्गेश बजाज पुत्र स्व. बाल कृष्ण बजाज को गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड का सदस्य नामित किया है। उक्त जानकारी उप्र शासन के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से दी गयी है। दुर्गेश बजाज के जीडीए सदस्य नामित होने पर मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक तथा सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा नेताओं ने गोरक्षपीठाधीश्वर का किया अभिनंदन

इसी क्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी बल्लू राय, गोरखनाथ मंदिर के द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री पी के मल्ल,महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद रवि किशन, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, नगर निगम उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पुरुषार्थ सिंह, ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, पवन यादव, धर्म देव चौहान, वीर सिंह सोनकर, रणंजय सिंह, गिरधारी तिवारी, जुगनू,अमित सिंह मोनू,दीपक सिंह प्रदीप शुक्ला,मंदिर मीडिया प्रभारी विनय गौतम, रितेश जायसवाल,रत्नेश शर्मा नन्हे, मंजीत विश्वकर्मा ने भी शुभकामना संदेश प्रेषित किया।

प्रमुख खबरें

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश

Congress नेता Digvijaya Singh की दो टूक, BJP का धर्म सनातन नहीं, हिंदुत्व है