समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री का हुआ गोरखपुर में जोरदार स्वागत

By प्रणव तिवारी | Sep 24, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के नेता, पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री दयाराम पाल एडवोकेट के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व पाल समाज के लोगों द्वारा फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक "पाल समाज भागीदारी संकल्प संवाद"को संबोधित करते हुए दयाराम पाल एडवोकेट ने कहा कि पाल समाज एवं पिछड़ी जातियों की हितैषी केवल समाजवादी पार्टी ही है।

 

भाजपा सरकार दबे, कुचले, गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारीयों की हत्या कराने पर तुली हुई है।‌‌ उन्होंने पाल समाज को जागरूक करते हुए कहा कि उनका सम्मान सपा में ही सुरक्षित है। आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार केवल झूठे वादे कर जनता को लुभाने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।

 

प्रदेश से ऐसी अत्याचारी सरकार को पाल समाज और पिछड़ा वर्ग के लोग एकजुट होकर 2022 में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का काम मजबूती से करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी,जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, कुलदीप पाल, रामबृक्ष पाल सहित पाल समाज के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Hassan में रिश्वतखोरी के आरोप: HD Kumaraswamy ने उठाए सवाल, DC ने दिए जांच के आदेश

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा