आबादी के आधार पर बीट प्रणाली का किया जा रहा गठन- एसएसपी

By प्रणव तिवारी | Jul 01, 2021

गोरखपुर। बीट प्रणाली को बढ़ती आबादी के आधार पर व नए थानों तथा चौकियों के आधार पर नए तरीके से पुलिस प्रणाली को बेहतर तरीके से बीट व्यवस्था को क्रियाशील किया जाएगा। बीट व्यवस्था कोई नया व्यवस्था नहीं है यह ब्रिटिश काल से ही क्रियाशील था। एडीजी जोन बीट व्यवस्था को पुनः क्रियाशील करते हुई शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को निर्देशित किया है कि अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत  सभी क्षेत्र अधिकारी व थाना प्रभारियों को क्रियाशील करते हुए उनके साथ बैठक करें। बीट प्रणाली को आबादी के आधार पर क्रियाशील करें। एसएसपी ने कहा कि पुलिस महकमे की मुख्य कड़ी माने जाने वाले बीट कांस्टेबल को अब आला अधिकारी  मोबाइल एप के माध्यम से टास्क देंगे। एप से जहां कांस्टेबल की लोकेशन का पता चलता रहेगा  इस व्यवस्था से अपराधियों की सही तरह से निगरानी हो पाएगी ।जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही कांस्टेबल के कार्यो में आयेगी ब्रिटिश काल में बीट कांस्टेबल की मजबूत व्यवस्था बनाई गई थी। उस समय खुफिया तंत्र इतना प्रभावी नहीं था इसलिए बीट कांस्टेबल पर ही पुलिसिंग का दारोमदार रहता था। बीट कांस्टेबल अपने कार्यक्षेत्र की हर हरकत पर नजर रखता था और समय-समय पर उसकी सूचना अफसरों को उपलब्ध कराता था।

प्रमुख खबरें

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार