वंदे मातरम व भारत माता की जय से गुंजयमान हुआ गोरखपुर

By प्रणव तिवारी | Dec 19, 2021

गोरखपुर। स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विगत एक माह से मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हजारों लोगों ने एक साथ सामूहिक वन्देमातरम गायन व भारत माता की आरती की। वन्देमातरम व भारत माता की जय से पूरा गोरखपुर गुंजयमान हो गया। शहर के विभिन्न जगहों से आई तिरंगा यात्रा व भारत माता की रथयात्रा जब एमपी इंटर कॉलेज के ग्राउंड पहुँची तो पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत व तिरंगा मय हो गया। पूरे प्रांगण में उत्सव जैसा माहौल दिखा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में निषाद समाज के बहुतेरों ने थामा भाजपा का दामन 

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन करके हुआ।जिसके बाद अतिथि परिचय आर एन गुप्ता ने कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे राजेन्द्र लाहिड़ी की भतीजी गीता लाहिड़ी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर जनरल अतुल वाजपेयी ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन से लोगों को अभिसिंचित किया। साथ ही मंच पर डॉ0 महेंद्र अग्रवाल,सह-प्रांत संघचालक,सुप्रसिद्ध व्यवसायी विष्णु अजित सरिया,IAS अवनीश कुमार सिंह नगर आयुक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीता लाहिड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम उन बलिदानियों के प्रति वास्तव में एक बड़ा सम्मान है। आज का दिन हम उन बलिदानियों के कारण देख रहे। स्वाधीनता के उस स्वरूप को बनाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज मुझे बड़ा हर्ष हो रहा कि मैं इस कार्यक्रम में सहभागी बनी। अमर बलिदानियों को उन्होंने नमन,वंदन किया।

प्रमुख खबरें

Akali Dal वारिस पंजाब दे के रजिस्ट्रेशन पर पंजाब सरकार ने नहीं दिया जवाब, Manpreet Ayali का आरोप

Election Commission टीम ने Punjab Assembly Polls तैयारियों का लिया जायजा, EVM-VVPAT की जांच 12 नवंबर से

COVID-19 से मौत पर RT-PCR रिपोर्ट न होना 50 लाख की राहत राशि रोकने का आधार नहीं: Allahabad High Court

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए