भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को अल्पसंख्यकों की समस्याओं से कराया गया अवगत

By प्रणव तिवारी | Jul 16, 2021

गोरखपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत गोरखपुर इकाई के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसी शर्मा निरंकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमशाद आलम एडवोकेट एवं वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद ताहिर के नेतृत्व में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के गोरखपुर आगमन पर एक निजी स्थान पे मुलाकात की और शाल भेंट करके पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन और स्वागत बाबा गुरु गोरक्षनाथ की पावन धरती पर किया। 

इस अवसर पर हाजी जलालुद्दीन कादरी और मोहम्मद आकिब ने अपना कीमती समय देने के लिए आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के सदस्यों में ई.मो.मिन्नतुल्लाह, सरदार जसपाल सिंह, मोहम्मद जिकरुल्लाह, शाहीन शेख ,हाजी जलालुद्दीन कादरी, मोहम्मद आकिब, राज शेख, प्रवीण श्रीवास्तव,सुनीषा श्रीवास्तव, मोहम्मद सिराज सानू, डॉक्टर के शर्मा, मोहम्मद इज्जतुल्लाह, प्रणव तिवारी, मोहम्मद जकी अयान खान आदि उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक