समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

By प्रणव तिवारी | Jan 31, 2022

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री गया नारायण लाल श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री प्रमोद कुमार पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज अस्थाना, मानबेला निवासी गिरिजेश यादव, सूरज भारती, सुनील भारती, गणेश रौनियार, रितेश भारती, बलराम भारती, सनी कुमार, मोनू घोसी, नूर मोहम्मद, सिकंदर अली व अवधेश ने अपने साथियों के साथ समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

भाजपा को सिर्फ और सिर्फ सत्ता की भूख है। सत्ता पाने के लिए वह किसी स्तर तक जा सकती है। भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, कर्मचारी सहित समाज के सभी वर्ग परेशान है। महंगाई की मार से लोगों की कमरतोड़ दी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवानों की कहीं सुनवाई नहीं है। नौकरी की मांग पर लाठियां मिलती हैं। आप सभी साथी 10-10 की टोली बनाकर गांव-गांव, घर-घर जाकर जनता को सच्चाई से अवगत कराएं। समाजवादी सरकार में ही यूपी का कायाकल्प होगा। हर तरफ खुशहाली होगी। 

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत