गोरखपुर में निषाद समाज के बहुतेरों ने थामा भाजपा का दामन

By प्रणव तिवारी | Dec 14, 2021

गोरखपुर। बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने  विभिन्न दलों के निषाद समाज के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद निषाद समाज के इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निषाद समाज का भाजपा से भावनात्मक जुड़ाव है। भाजपा के स्थापना काल से ही निषाद समाज ने भाजपा को ताकत दी है। उन्होंने रामजन्म भूमि आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में परिंदा पर नहीं मारने का आदेश दिया था। उस अहंकारी सत्ता को चुनौती देते हुए लाखों कारसेवक सरयू नदी पार करके अयोध्या पहुंच गए थे। किसी भी हालत में अयोध्या पहुंचने के लिए संकल्पित कारसेवकों को निषाद समाज के नाविकों ने सरयू पार कराया था। ऐसा करके निषाद समाज त्रेता युग की याद ताजा कर दी, जब निषाद राज ने वन गमन के समय भगवान राम, माता सीता और शेषावतार लक्ष्मण जी को नदी पार कराया था।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वाले निषाद समाज के नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं है, भाजपा सर्व समाज और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रही है। पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में  भाजपा में शामिल निषाद समाज के नेताओं का स्वागत करते हुए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से रखा। इस कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष महानगर गोरखपुर राजेश गुप्त व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जीतांशु सिंह आशु ने भी संबोधित किया।

 

ये हुए भाजपा में शामिल

चिल्लूपार के बसपा नेता आनंद निषाद, निलेश निषाद, हेमंत साहनी, सुधीर साहनी, अनिरुद्ध निषाद, विजय साहनी, कमलेश निषाद, मुकेश निषाद, राहुल निषाद, दीपक निषाद, बलवंत निषाद, सूरज साहनी, संगम निषाद,श्लोक निषाद, अविनाश शर्मा, राजकुमार गौतम,धर्मदेव निषाद सहित तीन दर्जन लोगों ने भाजपा,मोदी जी व योगी जी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रमुख खबरें

CWG Boxing: साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, Caitlyn Fryers को हराकर मुक्केबाजी में पक्का किया भारत का 5वां Medal

हॉलीवुड एक्टर Jared Leto पर लगा सेक्सुअल मिसकंडक्ट का आरोप, डॉक्यूमेंट्री में हुआ बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi के आरोपों पर Kharge का समर्थन, बोले - युवाओं पर जानलेवा हमले की BJP दोषी

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बंपर भर्ती, 12th Pass महिलाओं के लिए सुनहरा मौका