पूर्व पार्षद स्व. कमाल अहमद खान की पुत्री इन्सा को पूर्व पार्षद एकता मंच ने आशीर्वाद स्वरुप दिया आर्थिक सहयोग

By प्रणव तिवारी | Jun 18, 2021

गोरखपुर। पूर्व पार्षद स्व. कमाल अहमद खान के परिजनों को आर्थिक सहयोग देने के लिए पूर्व पार्षद एकता मंच के बैनर तले पूर्व पार्षदों का एक दल मंच के अध्यक्ष शिवाजी शुक्ल एवं प्रमुख महासचिव शशांक शेखर त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में उनके आवास खोखर टोला में पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात कर पूर्व पार्षद कमाल अहमद खान की पुत्री इन्सा फातिमा को नगद आर्थिक धनराशि दी गई। पूर्व पार्षद एकता मंच द्वारा पूर्व पार्षद कमाल अहमद खान के परिजनों को दिए गए आर्थिक सहयोग का मोहल्ला खोखर टोला के नागरिकों ने भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व पार्षद एकता मंच के पदाधिकारी व सदस्य सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे में पूर्व पार्षद एकता मंच के लोगों का हौसला अफजाई करने का सभी धर्मावलंबियों ने लोगों से आग्रह किया।

इस मौके पर मंच के प्रमुख महासचिव शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व पार्षद एकता मंच का गठन जब से हुआ है मंच ने अपने जुझारू संघर्षशील पांच साथियों को खो दिया है। जिसका  मंच के पदाधिकारियों को बेहद मलाल है। उन्होंने कहा कि इस दुख की बेला में हम सब पूर्व पार्षद सरगी कमाल अहमद खान के परिजनों को मंच की ओर से आर्थिक सहयोग देकर स्वलंबी बनाने का प्रयास किया है। इस मौके पर इस्माइलपुर वार्ड के पार्षद एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाब अंसारी, पूर्व पार्षद अरविंद चौरसिया, मंच के महासचिव संजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रहरि, रामपाल यादव, जावेद अहमद खान, अहमद कमाल गुड्डू, विंध्यवासिनी जायसवाल, वसीक अहमद, नीलम दुबे, नईम खान, आरपी श्रीवास्तव, शमशाद अहमद फूल, नासिर अली डल्लू एवं आसिफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत