बाल दिवस पर आयोजित की गयी प्रतिभागी प्रतियोगिता,बच्चों की हुई कैरियर काउंसलिंग

By प्रणव तिवारी | Nov 14, 2021

गोरखपुर। आर एन ग्लोबल एकेडमी के तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर एक कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभागी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इनकम टैक्स अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्र ने कहा की बच्चे ईश्वर का स्वरूप होते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, रेलवे अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की सदैव बच्चों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए और उसके प्रति अपना शत-प्रतिशत देते हुए भविष्य में उन्नति की ओर अग्रसर होना चाहिए। कैरियर काउंसलिंग करते हुए वरिष्ठ काउंसलर ने बच्चों को बताया कि वह अपने आने वाले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में किस तरह से प्रतिभाग करेंगे और अपने भविष्य का चयन करेंगे।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष