छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

By प्रणव तिवारी | Sep 27, 2021

गोरखपुर। समाजवादी छात्रसभा के कार्यक्रम छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, आज छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह और महानगर अध्यक्ष अनूप यादव ईश्वर के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से हुआ।छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह के प्रभारी छात्रसभा के प्रदेश सचिव सागर पाठक के उपस्थिति में आज छात्रों को समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाया गया व छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया।बड़ी संख्या मे छात्रों से सुझाव लिए गए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के साथ छलावा कर रही है। छात्रों से फीस तो पूरी ली जा रही है किंतु कोरोना काल के समय से ही ठीक से क्लास नहीं चल पा रहा है।

इसे भी पढ़ें: शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन द्वारा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

समाजवादी सरकार में जहाँ छात्रों को लैपटॉप,कन्या विद्या धन,पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां कार्यक्रम चलाया गया वहीं यह सरकार केवल छात्र छात्राओं के धन का दोहन कर रही है।समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव शिव शंकर गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार छात्र छात्राओं का हक़ मारा जा रहा है। छात्र विभिन्न मामलों को लेकर आंदोलन रत हैं उनकी बात कोई सक्षम अधिकारी न सुन रहा ही नहीं है। ये सरकार छात्रसंघ चुनाव भी नहीं करा रही है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम,राजमंगल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ