समाजवादियों ने मनाया "हाथरस की बेटी स्मृति दिवस"

By प्रणव तिवारी | Dec 01, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाने के क्रम में, समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया गया। संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया। नेताओं कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बिटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

इसे भी पढ़ें: यूपी में विश्व एड्स दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, संक्रमित लोगों को मिले सम्मान

 

निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने हाथरस की बिटिया के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 30-09-20 को जिस अभद्र तरीक़े से बलात्कार पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था, उसकी याद दिलाने के लिए हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया गया है। भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो गया है। इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव,सिंहासन यादव, अशोक चौहान, मैंना भाई  आदि मौजूद रहे।


प्रमुख खबरें

Delhi : कार के टक्कर मारने से कांग्रेस के स्थानीय नेता की मौत

President Zelensky की हत्या करने की रूसी साजिश को किया नाकाम: Ukraine

NIA ने तीन नक्सलियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र, सुरक्षाबलों की जासूसी का आरोप

Uttar Pradesh: नोएडा पुलिस ने सात महीने में 930 लोगों को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा