President Zelensky की हत्या करने की रूसी साजिश को किया नाकाम: Ukraine

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2024

यूक्रेनी खुफिया रोधी जांचकर्ताओं ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य शीर्ष सैन्य और राजनीतिक हस्तियों की हत्या करने की रूसी साजिश को नाकाम कर दिया है। यूक्रेन की राज्य सुरक्षा सेवा ने मंगलवार को यह दावा किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इन संदिग्ध अधिकारियों की भर्ती की गई थी। विज्ञप्ति में राज्य सुरक्षा सेवा के प्रमुख वासिल मलियुक के हवाले से कहा गया है कि मंगलवार को पांचवें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शपथ से पहले इस हमले को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।

मलियुक ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से साजिश से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए शीर्ष स्तर पर गुप्त ऑपरेशन का निरीक्षण कर रहे हैं। यूक्रेन द्वारा रूस पर जेलेंस्की की हत्या की साजिश रचने का आरोप नया नहीं है। जेलेंस्की ने दावा किया कि 2022 में उनकी हत्या के कम से कम 10 प्रयास हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप

IPL 2026: Shreyas Iyer पर 24 लाख का जुर्माना, क्या तीसरे Offense पर भी नहीं लगेगा Ban? जानें नया नियम