सपा ने फूलन देवी की मनाई पुण्यतिथि, नगीना प्रसाद साहनी बोले- भाजपा सरकार ने पिछड़ों का किया है अपमान

By प्रणव तिवारी | Jul 26, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन निवर्तमान जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने। नगीना प्रसाद ने कहा कि क्रांतिकारी ग्रामीण महिला फूलन गरीबों की मसीहा थीं उनकों शारीरिक यातना दी गई थीं। जिन्होंने अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ और संसद तक पहुंची। 

 उन्होंने कहा, 'फूलन देवी को शोषण और अन्याय का सामना करना पड़ा। हमारी पार्टी सामाजिक न्याय में विश्वास करती है और इसीलिए हम हमेशा उन लोगों का समर्थन और मदद करते हैं जो समाज में पीड़ा के शिकार रहे हैं। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्षों की प्रतिक व महिलाओं के लिए मिशाल कायम करने वाली स्वर्गीय फूलन देवी के 20वीं शहादत दिवस पर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि व कोटिश: नमन। 

इसे भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा नेताओं ने गोरक्षपीठाधीश्वर का किया अभिनंदन 

इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अखिलेश यादव, श्यामदेव निषाद , संजय पहलवान, मनोज निषाद, मनोज यादव , कालीशंकर, मैना भाई, सुरेंद्र निषाद, वीरेंद्र निषाद, कपिल मुनि यादव, दिनेश निषाद, दयाशंकर निषाद, कीर्तिनिधि पांडेय, संतोष कुमार यादव, दिग्विजय पटेल, विक्की निषाद, चंद्रिका साहनी, ओमप्रकाश यादव , नीरज शाही, जावेद खान, शंभू निषाद, अन्नू प्रसाद , प्रदीप यादव, अमर पासवान, सी पी गुप्ता, राम अजोर मौर्य, अरविंद प्रताप, कमलेश यादव, अर्जुन यादव, महेंद्र यादव, बीएल साहनी, वीरेंद्र कुमार, राहुल यादव, विपिन बालेंद्र यादव ,आनंद निषाद, चंद्रभान यादव, खरभान यादव, रामकृपाल निषाद, वकील निषाद, मुन्ना यादव, विजय निषाद, दूधनाथ केवट, आदि लोग मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे

E20 से पेट्रोल के हर लीटर पर ₹30 बचा रहे हैं आप! जानें ईरान युद्ध के दौरान कैसे गेमचेंजर बना इथेनॉल?

Amit Shah ने Ajit Doval को दिया Lokmanya Tilak Award, बोले- इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ सुरक्षित

Swami Ramdev का Youth को संदेश: हुनरबाज़ बनो, गालीबाज़ नहीं, ये हमारी संस्कृति नहीं