पौधारोपण कर स्‍टेट बैंक के कर्मचारियों ने मनाया 66वां स्‍थापना दिवस

By प्रणव तिवारी | Jul 02, 2021

गोरखपुर। भारतीय स्‍टेट बैंक ने अपना 66वां स्‍थापना दिवस मनाया। स्‍टेट बैंक कर्मियों ने इसकी शुरूआत अपने बैंक को ग्राहक का ‘एकमात्र विकल्‍प’ बनाने का निरंतर प्रयास करने का संकल्‍प के साथ की। प्रदेश में शुरू हो रहे वन महोत्‍सव के अवसर पर सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण हेूतु प्रशासनिक कार्यालय गोरखपुर के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार के नेतृत्‍व में सभी कार्यपालकों एवं वरिष्‍ठ अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। उसके उपरांत बैंक की समस्‍त शाखाओं में सामान्‍य बैंकिंग के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं सामाजिक सरोकार के अन्‍य कार्य भी किए गए। 

स्‍टेट बैंक का कार्पोरेट कार्यालय मैडम कामा रोड मुंबई में है। वर्तमान में एसबीआई के अध्‍यक्ष दिनेश कुमार खारा हैं। देश भर में एसबीआई बैंक की कुल 22219 शाखाएं तथा 62617 एटीएम हैं तथा 2.5 लाख समर्पित कर्मचारी हैं जो हमारे 45 करोड़ से अधिक ग्राहकों को कोरोना काल में भी निर्बाध रूप से बैंकिंग सेवाएं उपलब्‍ध करा रहे हैं। बैंकिंग उद्योग में कुल जमाओं तथा कुल ऋणों में में हमारी हिस्‍सेदारी क्रमश: 23.9% तथा 22.5% है। देश का सबसे बड़ा बैंक होने के नाते हम देश की वित्‍तीय रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं तथा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं में हमारी भागीदारी सबसे ज्‍यादा है। 

इसे भी पढ़ें: मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित 

बैंक दिवस को स्‍मरणीय एवं खास बनाने के लिए प्रशासनिक कार्यालय भवन में शाम को 5.00 बजे से एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्‍टेट बैंक कर्मियों ने नृत्‍य,‍ नृत्य नाटिका गीत तथा संगीत तथा अन्‍य कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश पाण्‍डेय, मनीष मठपाल, संदीप सिंह पंवार, प्रसून कुमार ,सहायक महाप्रबंधक विनोद कुमार, वी पी त्रिपाठी संजय कालरा ,संदीप अग्रवाल ,विशाल, सिद्धार्थ, वाई के शर्मा के अलावा सभी स्‍टाफ सदस्‍य उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार