स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शरद मेले का कमिश्नर ने फीता काटकर किया उद्घाटन

By प्रणव तिवारी | Dec 19, 2021

गोरखपुर। स्थानीय राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय शरद मेले का मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने किया उद्घाटन। नाबार्ड द्वारा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा प्रायोजित 2021 शरद मेले का मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए तथा उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराए जाने के लिए मेले का शुभारंभ किया गया। स्वयं सहायता समूह के द्वारा 50 स्टाल लगाए गए हैं। गांव-गांव में तैयार होने वाले हस्तशिल्प को बाजार की जरूरत है, ताकि ग्रामीण लोगों विशेषकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। शरद मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को एक विस्तृत बाजार प्रदान करना है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद