गोरखपुर में बनेगा UP का 5वां सैनिक स्कूल, मानदेय पर होगी संस्कृत शिक्षकों की भर्ती

By प्रणव तिवारी | Jul 24, 2021

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के नौजवान बड़ी संख्या में सेना और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती होकर पूरी शिद्दत और बहादुरी से देश की सुरक्षा में लगे हैं। उन्हें बेहतर तालीम मिले तो इनमें से कई अफसर बनकर अपने बल की बागडोर भी बखूबी थाम सकते हैं। ऐसी ही सैन्य तालीम दिलाने का अवसर प्रदान करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। वह गोरखपुर सैनिक स्कूल के जरिये समूचे पूर्वांचल के युवाओं को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में मुख्यमंत्री ने कल अपराह्न 3 बजे  शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

पूर्व मध्यमा स्तर के शिक्षण कार्य के लिए  12,000 रुपये प्रतिमाह चयनित शिक्षकों को दिया जाएगा। वहीं उत्तर मध्यमा स्तर के शिक्षण कार्य के 15,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।शैक्षिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 (ग्रीष्मावकाश की अवधि को छोड़कर) के लिए इन शिक्षकों की भर्तियां की जाएगी।

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू संस्कृत भाषा में ही होगा। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने प्रतिबद्धता दिखाई है। संस्कृत के पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारू करने के लिए योगी सरकार ने यह निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार