युवाओं ने जताया PM मोदी का आभार, अब वैक्सीन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता समाप्त

By प्रणव तिवारी | Jun 17, 2021

गोरखपुर। आदित्य शुक्ला ग्रुप लीडर जिम्मेदार युवा /महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई गोरखपुर ने विगत 12 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आम जनता को वैक्सीन लगवाने में सहूलियत की मांग की थी। उन्होंने कहा था की जो भी अपने निकटतम वैक्सीन सेंटर जाए उसे कोरोना का टिका लगाया जाए, जिसे अब केंद्र सरकार ने मान लिया है। 

इसे भी पढ़ें: सपा प्रत्याशी आलोक कुमार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया 

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गई हो लेकिन खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है| कोरोना संक्रमण  की इस जंग में वैक्‍सीन को सबसे बड़ा सुरक्षा कवच माना जा रहा है। यही कारण है कि सरकार देश के हर एक नागरिकों कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के लिए अभियान चला रही है। कोरोना वैक्‍सीन की पहुंच हर किसी तक हो ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने टीका लेने के नियमों को और आसान बना दिया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने लोगों को सुविधा देते हुए कोविन ऐप, या वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन की अनिवार्यता को समाप्‍त कर दिया है। सरकार के नए नियम के मुताबिक कोई भी शख्स अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर जाकर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और वैक्सीन ले सकता है। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी पंहुचे गोरखपुर, पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

पीआईबी की ओर से जारी बयान में सरकार की ओर से जानकारी दी गई है क‍ि कोरोना वैक्‍सीन देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए हेल्थ वर्कर्स और आशा कार्यकर्ता ग्रामीण इलाके और शहरी स्लम्स इलाकों में जाएंगी और लोगों को ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक करेंगी। बहुत से लोग अभी भी ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं। यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान की रफ्तार काफी कम है।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा