सपा प्रत्याशी आलोक कुमार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया

SAMAJWADI PARTY
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Jun 17 2021 2:05PM

समाजवादी पार्टी के गोरखपुर जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 46 आलोक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी किया घोषित|

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 46 आलोक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा प्रशासन के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी इस चुनाव को पूरे दमखम से लड़ेगी और जीतेगी भी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है और जिला पंचायत सदस्य लोगों ने इस बदलाव की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से करने का मन बना लिया है। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते दिखे लोग 

जिलाध्यक्ष ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। पार्टी प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव,यशपाल रावत, प्रहलाद यादव ,रजनीश यादव ,साधु यादव ,अमरेन्द्र निषाद, मनुरोजन यादव, दूधनाथ मौर्य, मुन्नी लाल यादव, सिंहासन यादव ,अशोक यादव, जयप्रकाश यादव रुपावती बेलदार बिंदा देवी कृष्ण कुमार त्रिपाठी सुनील सिंह, मनोज यादव शहाब अंसारी शकील अंसारी मैंना भाई सत्येंद्र गुप्ता कपिल मुनि यादव राजेश यादव गिरीश यादव धर्मेंद्र यादव शब्बीर कुरैशी सुरेंद्र मौर्य राहुल यादव इंदल यादव बेचूलाल साहनी नीरज शाही, अर्जुन यादव नौशाद भाई अभिषेक यादव राहुल यादव विपिन रामनाथ यादव आफताब अंसारी, सुनील यादव ,अवध नारायण यादव जितेंद्र यादव देव शरण यादव रामजीत यादव इंद्रजीत निषाद संगीता पासवान पन्ने लाल यादव शीला यादव रेनू यादव, रेनू निषाद, बलवंत निषाद प्रेमलता यादव दुर्गेश यादव जवाहरलाल, पिंकी देवी उर्मिला देवी ,कुसुम देवी, अजीत यादव आदि ने बधाई दी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़