7 ब्लॉक के ग्राम प्रधान शासकीय योजनाओं से हुए लैस

By प्रणव तिवारी | Jul 19, 2021

गोरखपुर। पंचायती राज विभाग के योजनाओं के बारे में विकासखंड पिपराइच, पिपरौली, उरुवां, कैंपियरगंज, भरोहियां, सरदारनगर एवं बड़हलगंज के ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण का आयोजन मंडलीय उपनिदेशक पंचायत कार्यालय से संपन्न हुआ। जिसमें उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव के द्वारा पंचायती राज विभाग के संचालित योजनाओं के बारे में शासन स्तर से दिए गए प्रशिक्षण सामग्री के अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायती राज व्यवस्था नेतृत्व विकास ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की बैठक, ग्राम पंचायत की समितियां, ग्राम प्रधानों की भूमिका एवं कर्तव्य तथा विधायी व्यवस्था, विभिन्न योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्राम पंचायत विकास योजना, जीपीडीपी, ई -ग्राम स्वराज, मॉडल पंचायत, आय के स्रोत, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पंचायत पुरस्कार, मॉडल ग्राम पंचायत के अपेक्षित मानक एवं प्रस्तावित गतिविधियां, वर्षा जल संरक्षण एवं संग्रहण, पर राज्य स्तरीय विशेषज्ञों के द्वारा विशेष जानकारी वीडियो के माध्यम से दी गई। प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा प्रत्येक सत्र हेतु विभिन्न विषयों पर वीडियो का संकलन करते हुए विभिन्न गतिविधियों के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत प्रधानों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं उनके खंड प्रेरकों को भी ज्ञान से लैस किया गया । प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने भी योजनाओं के बारे में एवं पंचायती राज व्यवस्था के बारे में वीडियो जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत बच्चा सिंह जिला समन्वयक के द्वारा भी शौचालयों के निर्माण एवं एस बी एम फेस टू में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी देते हुए अवगत कराया गया। प्रशिक्षण का संचालन बृजेश नाथ तिवारी सह समन्वयक डीपीआरसी कुशीनगर के द्वारा किया गया।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख