बीजेपी के विपुल त्रिपाठी गोरखपुर महानगर के क्षेत्रीय सह संयोजक बनाए गए

By प्रणव तिवारी | Aug 15, 2021

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गोरखपुर के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष विपुल त्रिपाठी को फिर से भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर ने क्षेत्रीय सह संयोजक का दायित्व दिया है। जिसको लेकर विपुल त्रिपाठी काफी प्रफुल्लित हैं। उन्होंने कहा कि इस दायित्व का निर्वहन वे ईमानदारी से करेंगे तथा सेवा ही संगठन भाव से जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है ठीक उसी तरीके से वे भी अपने कार्य को अच्छे ढंग से करेंगे। उन्होंने इस दायित्व के दिए जाने पर गोरखपुर महानगर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह तथा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर क्षेत्र नियुक्त किए जाने के बाद विपुल त्रिपाठी ने  क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर बेनीगंज गोरखपुर जाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत अंशु सिंह आशु एवं गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष  राजेश गुप्ता, गोरखपुर के महानगर उपाध्यक्ष  बृजेश मणि मिश्रा, सह कार्यालय प्रभारी गोरखपुर क्षेत्र पंकज जयसवाल, महानगर कार्यालय मंत्री  शिवम पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का आशीर्वाद लिया। सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ मिठाई खिलाकर विपुल त्रिपाठी का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश