खेल के प्रति युवाओं में रुचि पैदा करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए: डीएम

By प्रणव तिवारी | Aug 19, 2021

गोरखपुर। गोरखपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि महामारी के दौर में खेल को ज्यादा प्रभावित होते हुए देखा गया है तथा सामान्य होते स्थिति को देखकर खेलों के प्रति फिर से नए रुचि पैदा करने का एक प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समिति की बैठक नियमित रूप से करायी जाये तथा उसका अनुशरण निरन्तर किया जाये।

इसे भी पढ़ें: डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में जेल का किया गया औचक निरीक्षण

 

खेल के माध्यम से लोगों में जुड़ाव के साथ साथ व्यक्तित्व का विकास होता है, इसे जनाभियान के रूप में मनाया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभाओं को अवसर की समानता प्रदान की जाये और हर तरह के खेल के लिए अवस्थापना सुविधाओं के साथ साथ कोच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उपरोक्त बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण रहे मौजूद।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज