गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी की सदस्यता हो सकती है समाप्त

By सत्य प्रकाश | Oct 19, 2021

अयोध्या। गोसाईगंज के भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी 5 साल की सजा सुनाई जाने के बाद अब उनके विधानसभा की सदस्यता भी समाप्त किये जाने पर जल्द निर्णय लिया जा सकता। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा के प्रमुख सचिव को पत्र भेजे जाने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात

1992 में अयोध्या जनपद के साकेत महाविद्यालय में एडमिशन के समय मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद इंद्र प्रताप तिवारी ने जमानत पे चल रहे थे। उन पर फर्जी दस्तावेज दाखिल किया था। जिस के आधार पर छात्र संघ चुनाव में महामंत्री बने थे। लेकिन 5 रिपोर्ट में उनके इस चुनाव को अवैध घोषित कर दिया गया और इस मामले पर थाना राम जन्मभूमि में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। 30 वर्षों चल रही सुनवाई में 2013 में आरोप पत्र दाखिल किए गए उसके बाद से आज अयोध्या के अपर जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। और अब आदेश मिलते ही विधानसभा सचिवालय से उनकी सदस्यता समाप्त कर रिक्त पद घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजा जाएगा है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत