Jinping से भीख में मिला मून मिशन का फ्री टिकट, चांद पर कैसे पहुंच गया पाकिस्तान?

By अभिनय आकाश | May 02, 2024

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अब वो करने जा रहा है जो अब तक धरती के किसी देश ने नहीं किया है। इस्लामाबाद के खैरात वाले मून मिशन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। चीन के सामने हाथ फैलाकर चंद्रमा के मिशन में शामिल होने की बात सामने आई है। चीन चंद्रमा की परिक्रमा के लिए चांग'ई-6 मिशन शुरू करने के लिए तैयार है। अंतरिक्ष यान दक्षिणी प्रांत हैनान में लॉन्च पैड पर है और सभी संबंधित प्रणालियों को कवर करते हुए लॉन्च के लिए अंतिम रिहर्सल पूरी कर ली है। लेकिन झोली फैलाकर मिले मदद के साथ पाकिस्तान इस मिशन के जरिए चांद पर पहुंचेगा। आज तक कोई देश भीख के सहारे चांद पर नहीं पहुंचा है। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ये कारनामा करके दिखा दिया है। पाकिस्तान ने सबसे पहले हाथ फैलाकर सैटेलाइट बनाने के लिए चीन से मदद मांगी। जब सैटेलाइट बन गया तो पाकिस्तान ने पैर पकड़कर सैटेलाइट को चांद की कक्षा में भेजने के लिए फिर मदद मांगी।

इसे भी पढ़ें: China ने दक्षिण चीन सागर में तनाव के बीच तीसरे विमानवाहक पोत का समुद्री परीक्षण शुरू किया

पाकिस्तान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की बातों का मतलब समझें तो रॉकेट चीन का और मिशन भी चीन की स्पेस एजेंसी का है। इसमें सैटेलाइज भेजने के लिए पाकिस्तान ने एक पैसे भी नहीं दिए हैं। चीन ने क्यूब सेट बनाने की अनुमति दी है। ये छोटे साइज के सैटेलाइट होते हैं। जिन्हें दुनियाभर के कॉलेज में स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट बनाते हैं। हालांकि पाकिस्तान को ऐसा नन्हा सा सैटेलाइट बनाने में भी 77 साल लग गए।  आपको याद होगा कि अगस्त 2023 में चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है। भारत की कामयाबी देखकर पाकिस्तान ने भी कटोरे के सहारे चांद पर जाने की तैयारी की है।  

प्रमुख खबरें

आप अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते: Satya Niketan PG हादसे पर HC की कड़ी फटकार

Jammu Kashmir के मेडिकल इंटर्न्स ने शुरू की 48 घंटे की Hunger Strike

Moscow में यूपी के इंजीनियर को हिरासत में लिया गया, रूसी सेना में जबरन भर्ती की आशंका, रोती-बिलखती पत्नी ने PM मोदी से मांगी मदद

Delhi Mosquito Surge: मानसून में बढ़ रहा Dengue और Malaria का Threat, जानें कब हों Hospitalized