गुस्सा आया, जूते मारकर मिली शांति, ESI अस्पताल में महिला ने पार्थ चटर्जी पर किया हमला

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2022

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर हमला हुआ है। पार्थ जब स्वास्थ्य जांच के लिए ईएसआई अस्पताल से बाहर जा रहे थे तो एक महिला ने उन पर हमला करने की खबर है। हालांकि खबर है कि इसका पार्थ चटर्जी पर कोई असर नहीं हुआ। इतने हाई प्रोफाइल मामले में अचानक हुई इस तरह की घटना को लेकर अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया है। सुरक्षा गार्डों ने आनन-फानन में पूर्व मंत्री को वहां से हटाकर कार में बिठा लिया। महिला का साफ बयान, ''गुस्सा था, जूते मारकर मुझे शांति मिली। 

इसे भी पढ़ें: पार्थ चटर्जी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे : ईडी

महिला ने कहा कि क्या आप माला पहनाकर स्वागत करना चाहेंगे?" सुभ्रादेवी ने यह भी कहा, "उन्होंने इतने लोगों के पैसे को मारकर और उनकी नौकरियों को मारकर फ्लैट और घर खरीदे। उसे फिर से एसी कार में ले जाया जा रहा है! दरअसल, ईएसआई अस्पताल में लगातार 2 दिन इन दोनों के स्वास्थ्य जांच के लिए जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  जो लोग बाहर हैं, उन्हें सुरक्षा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसको लेकर गुस्सा भी बढ़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

New York Times Square Stabbing | टाइम्स स्क्वायर में खूनी तांडव! सनकी महिला ने चाकू से ली दूसरी महिला की जान, NYPD ने मुठभेड़ में किया ढेर | Video

अमेरिकी सेना मंत्री डैन ड्रिस्कॉल ने 18 महीने बाद पद से दिया इस्तीफा

सहिया के लिए CBFC को हाई कोर्ट ले जाऊँगा: निर्माता संजय शर्मा

तमिलनाडु विधानसभा में शराब की बोतलों पर अतिरिक्त 10 रुपये की वसूली को लेकर सत्ता पक्ष और द्रमुक भिड़े