सिंगापुर में हैं गोटबाया राजपक्षे, राष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, संसद अध्यक्ष को भेजा ईमेल

By अनुराग गुप्ता | Jul 14, 2022

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि गोटबाया राजपक्षे ने अपना इस्तीफा संसद अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से भेजा है। फिलहाल गोटबाया राजपक्षे सिंगापुर में हैं और उनकी सिंगापुर यात्रा को निजी यात्रा बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: संकट के बीच श्रीलंका पहुंची पाकिस्तान की टीम, खेले जाएंगे दो टेस्ट मैच, खिलाड़ियों ने शुरू की प्रैक्टिस 

गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने बीते सप्ताह राष्ट्रपति आवास पर कब्जा जमा लिया था। ऐसे में गोटबाया राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति आवास छोड़कर भाग गए और उनकी तरफ से बयान सामने आया कि वो बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देंगे। लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया था और वो मालदीव चले गए थे। जिसको लेकर प्रदर्शनकारी काफी ज्यादा गुस्से में थे और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में भी अपना कब्जा जमा लिया था।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी