गौड़ लिमिटेड ने कोटक महिंद्रा समूह से जुटाये 500 करोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

नयी दिल्ली।रियल्टी कंपनी गौड़ लिमिटेड ने नोएडा एक्सटेंशन में स्थित अपनी दो परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिये कोटक महिंद्रा समूह से 500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।गौड़ समूह के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ने कहा, ‘‘हमने कोटक समूह से 500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इस राशि का इस्तेमाल हमारी दो परियोजनाओं का काम तेजी से करने में किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक ने यह राशि अपनी अनुषंगी कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के जरिये निवेश की है। इससे पहले कंपनी ने पीएनबी हाउसिंग से इस साल जनवरी में 640 करोड़ रुपये जुटाया था।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा