सरकार ने तंजानिया को 30,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2024

नयी दिल्ली। सरकार ने तंजानिया को 30,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल और जिबूती और गिनी बिसाऊ को 80,000 टन टूटे चावल के निर्यात की अनुमति दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा है कि नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लि. (एनसीईएल) के माध्यम से यह निर्यात किया जाएगा। हालांकि, घरेलू आपूर्ति को बढ़ाने के लिए 20 जुलाई, 2023 से गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध है, लेकिन सरकार अनुरोध के आधार पर कुछ देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों के लिए निर्यात की अनुमति देती है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा Congress का आंदोलन: आराधना मिश्रा

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi के योगदान को सराहा, Argentina विदाई पर दिया खास संदेश

देश और दुनिया की प्रमुख घटनाएं: आठ अक्टूबर की बड़ी खबरों का ब्योरा

NHRC की दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस: जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन उत्पीड़न मामले में 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट