सरकार ने ट्विटर, अन्य सोशल मीडिया मंचों से मणिपुर के आपत्तिजनक वीडियो को हटाने के लिए कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2023

नयी दिल्ली। सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों से मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराए जाने का वीडियो हटाने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि वीडियो आपत्तिजनक है और चूंकि मामले की जांच की जा रही है तो ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से वीडियो को हटाने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में पुरुषों का एक समूह दो महिलाओं से छेड़छाड़ करते दिख रहा है जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष के कई सांसदों ने मणिपुर के मामले पर संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन के नोटिस दिए

उन्होंने इस घटना को ‘‘निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय’’ बताया है। चार मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड करा रहे हैं। ‘इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) के बृहस्पतिवार को प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले यह वीडियो सामने आया है।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...