बोर्ड परीक्षाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, साल में दो बार होगी आयोजित, 11वीं-12वीं में पढ़ाई जाएंगी दो भाषाएं

By अंकित सिंह | Aug 23, 2023

शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को जारी अपने नए पाठ्यक्रम ढांचे में घोषणा की है कि बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएंगी और छात्रों को सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाए रखने की अनुमति दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा है कि नए पाठ्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप तैयार की गई है और 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकें विकसित की जा रही हैं। MoE के नए पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार, कक्षा 11, 12 के छात्रों को अब दो भाषाएँ पढ़नी होंगी जिनमें से एक भाषा भारतीय होनी चाहिए। इसके अलावा, कक्षा 11,12 में विषयों का विकल्प स्ट्रीम (जैसे कला, विज्ञान और वाणिज्य) तक सीमित नहीं होगा और छात्रों के पास तदनुसार चयन करने का विकल्प होगा।

इसे भी पढ़ें: विदेशी छात्रों को आकर्षित करने से पहले भारतीय छात्रों की समस्याओं का हल निकालें

शिक्षा मंत्री का बयान

इससे पहले राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा निरीक्षण और NCTC समिति की संयुक्त कार्यशाला पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्तूरी नंदन के मार्गदर्शन में संचालन समिति ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने सरकार को सौंप दिया। सरकार ने इसे एनसीईआरटी को दे दिया। एनसीईआरटी ने दो समितियां बनाई हैं, राष्ट्रीय निरीक्षण समिति और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक समिति (NCTC)। हम उम्मीद करते हैं कि ये दोनों समितियां 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप और मौलिक भारतीय सोच पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार करेंगी। 

प्रमुख खबरें

England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट

1984 सिख विरोधी दंगों के दोषियों को BJP कभी माफ नहीं करेगी: Nitin Nabin

US Open में Zverev का शानदार प्रदर्शन, Karen Khachanov से होगी खिताबी भिड़ंत

BRICS Summit और Lalu Prasad यादव केस सहित देश-दुनिया के मुख्य समाचार