कोरोना वायरस की सम्भावित तीसरी लहर के प्रति सरकार लापरवाह: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

धर्मशाला। जिस तरह से कोरोना महामारी के मामले धीरे धीरे बढ़ने लगे हैं उससे महामारी की तीसरी सम्भावित लहर के आने का अंदेशा बढ़ने लगा है। ऐसे समय में सरकार को जहां विशेष इंतजामात करने की आवश्यकता है वहीं करोना के प्रति गम्भीरता दिखाने की भी ज़रूरत है। लेकिन सरकार की कार्यप्रणाली से कोई गम्भीरता नज़र नहीं आ रही। ऐसा लगता है कि सरकार की प्राथमिकता मात्र आगामी समय में होने वाले उपचुनाव ही हैं। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज भाजपा सरकार पर लगाए।

इसे भी पढ़ें: MP में बारिश ने मचाई आफत, वायुसेना के हेलीकॉप्टर हुए मदद के लिए रवाना

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वैक्सिनेशन अभियान को हर रोज़ मॉनिटर करने की आवश्यकता है।ताकि सम्भावित खतरों से जनता की जान की रक्षा हो सके।लेकिन सरकार का वैक्सिनेशन अभियान बहुत धीमी गति से चल रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस रफ्तार से वैक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है उससे तो आगामी दो सालों तक पूरा हिमाचल वेक्सीनेट नहीं हो पाएगा।यह स्थिति चिंताजनक है।दीपक शर्मा ने कहा कि अबतक तो सरकार को पूरे इनताज़ाम कर लेने चाहिए थे।लेकिन सरकार सोई है।जनता परेशान है।उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने आगामी समय में तीसरी लहर के खतरे को भांपते हुए कार्यकर्ताओं के विशेष जत्थे तैयार किए जाएं ताकि सम्भावित खतरों से निपटा जा सके।

उन्होंने कहा कि कंगना पार्टी ने गांधी हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश की जनता की निस्वार्थ सेवा करने का जो अभियान चलाया है वह अनुकरणीय प्रयास है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता प्रदेश के लोगों की जान माल की रक्षा करना है जबकि भाजपा सरकार का।लक्ष्य मात्र अपनी कुर्सी बचाना है।

प्रमुख खबरें

Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

उधारी का NATO और खाली कटोरा, अमेरिका-ईरान संघर्ष की तपिश Pakistan को खा रही हैं, आयात बिल ने बढ़ाई Shehbaz Sharif की चिंता

US Iran War | ठूंस-ठूंसकर भरे सूअर की तरह दम घुट रहा है, Donald Trump ने परमाणु समझौते तक ईरान की नाकेबंदी जारी रखने की धमकी दी

India-Ecuador Relations | भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई ऊर्जा! विदेश मंत्री एस जयशंकर और गैब्रिएला सोमरफेल्ड के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता