सरकार ने पीएम-कुसुम योजना की फर्जी वेबसाइट को लेकर किया आगाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2022

नयी दिल्ली|  नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने पीएम-कुसुम योजना के नाम पर संचालित की जा रहीं फर्जी वेबसाइट को लेकर लोगों को सजग करते हुए उन्हें किसी भी गैर-सत्यापित लिंक को क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीएम-कुसुम योजना के तहत पंजीकरण करने का दावा करने वाली कुछ फर्जी वेबसाइट संचालित होने की जानकारी सामने आई है। ये फर्जी वेबसाइट योजना से लाभ पाने की इच्छा रखने वाले लोगों से पैसे इकट्ठा करने में लगी हुई हैं।

मंत्रालय ने आम लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि व्हाट्सऐप या एसएमएस के जरिये भेजे गए किसी भी पंजीकरण लिंक को क्लिक करने के पहले उसका सत्यापन जरूर करें। एमएनआरई ने पहले भी सार्वजनिक सूचना देकर लोगों से पंजीकरण शुल्क के नाम पर पैसे न जमा करने की सलाह दी थी। इस बारे में मिलीं शिकायतों के आधार पर संबद्ध पक्षों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

मंत्रालय ने कहा है कि पीएम-कुसुम योजना के तहत पात्रता की जांच और पूरी प्रक्रिया की जानकारी उसकी वेबसाइट ‘एमएनआरई डॉट जीओवी डॉट आईएन’ से जुटाई जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

Vastu Tips: गणेश जी की पीठ के दर्शन से आ सकती है दरिद्रता, स्थापना में रखें इन बातों का ध्यान