सरकार का दावा, देश में है हाइड्रॉक्सि क्लोरोक्वीन का पर्याप्त भंडार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में हाइड्रॉक्सि क्लोरोक्वीन दवा का पर्याप्त भंडार है और घरेलू बाजार में इस दवा की कमी नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिये हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं। हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन को कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करने में महत्वपूर्ण व उपयोगी बताया जा रहा है। सामान्य तौर पर मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा का सबसे बड़ा उत्पादक भारत है। औषधि नियामक राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की चेयरमैन शुभ्रा सिंह ने कहा कि भारत में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन का पर्याप्त भंडार है। हम दैनिक आधार पर इसकी मांग, उपलब्धता और उत्पादन पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि रुमेटोइड आर्थराइटिस, मलेरिया तथा लुपुस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा का सर्वाधिक उत्पादन भारत में किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घरेलू मांग को पूरा करने के बाद ही इसका निर्यात किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: पेड़ पर चढ़कर फोन करने को क्यों मजबूर हुए यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल