सरकार कारोबार सुगमता में सुधार लाने को प्रतिबद्ध: नीति उपाध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2021

मुंबई|  नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार देश में कारोबारी सुगमता में सुधार लाने को प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने पहली बार हिंद-प्रशांत पहल को स्वीकार किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार कंपनियों पर नियामकीय और अनुपालन बोझ को कम करना चाहती है। कुमार के अनुसार अगर केंद्र, राज्यों और नगर पालिका के स्तर पर देखा जाए तो दुर्भाग्य से फिलहाल 67,000 अनुपालन बोझ हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से 1,200 नियमनों को हटाया गया है और अन्य पर गौर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: शराब तस्करी को लेकर पहले ही नीतीश को आगाह किया था:लालू

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य हमारे उद्योगों के कामकाज के माहौल को सुगम बनाना और आम लोगों के रहन-सहन की स्थिति में सुधार लाना है। हम इसके लिये प्रतिबद्ध हैं और इसे हासिल करेंगे।

प्रमुख खबरें

Iran के Bushehr Plant पर हमला, क्या America दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेल रहा है?

NEET scam: CJP का 20 जुलाई को संसद मार्च, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग

Vanakkam Poorvottar: Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ Assam ने छेड़ा सबसे बड़ा अभियान, अब तक 228 KM से अधिक क्षेत्र में कंटीली बाड़ लगाई

दरभंगा में Sugar Farmers की बढ़ेगी आमदनी, अब खेत तक पहुंचेंगे Government अधिकारी