प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के मामलों को हल करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

शिमला  ।   प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के मामलों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी उचित मांगों को हल करने के लिए तीन सदस्यीय मंत्रिमंडीलय उप समिति का गठन किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आउटसोर्स कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने आरकेएमवी में छः करोड़ रुपये लागत से नव-निर्मित बी-ब्लॉक भवन का लोकार्पण किया

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत पैरा-वर्कर्स के मानदेय मेें उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पीटीए और एसएमसी अध्यापकों के कल्याण के लिए भी राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 10500 रुपये प्रतिमाह प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसे मिलाकर वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में आउटसोर्स वर्कर्स के वेतन में बढ़ोतरी 4200 रुपये हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में नये साल के आगाज का संदेश देते ढोलरू गायक

इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश स्कूल लैक्चरर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और प्रवक्ता (स्कूल कैडर) और प्रवक्ता (स्कूल न्यू) का पदनाम प्रवक्ता (स्कूल) करने की घोषणा पर उनका आभार व्यक्त किया।  जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस बार के बजट में जल शक्ति विभाग के मल्टीपर्पज वर्कर्स, पैरा फिटर्स एवं पम्प ऑपरेटरों के अनुदान में 900 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आउटसोर्स इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को यूनियन की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया और बजट में आउटसोर्स कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

 

राज्यपाल ने अन्तरराष्ट्रीय युवा छात्रावास का दौरा किया

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जो भारत के राष्ट्रीय युवा छात्रावास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने आज नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अन्तरराष्ट्रीय युवा छात्रावास का दौरा किया। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके द्वारा देशभर में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपेश पांडे ने संघ की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

प्रमुख खबरें

नौकरियां कहां हैं? Pawan Khera ने 7.8% GDP ग्रोथ पर PM Modi को घेरा

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा

नेपाल को देख क्यों हंसने लगे तुर्किए के मुस्लिम, फिर लगा करंट!

मोदी ने मुस्लिम देश में लहराई ये भगवा किताब, अंदर क्या निकला?