अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई तरीकों पर विचार कर रही सरकार : सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई तरह के अध्ययन कर रही है। दिल्ली के वित्त मंत्री सिसोदिया ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान दिल्ली बजट 2022-23 की तैयारी की समीक्षा की और कहा कि बजट में सभी निवासियों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: नाइजीरिया ने अफ्रीका को वैक्सीन बनाने की इजाजत देने के लिए पेटेंट छूट मांगी

उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दिल्ली का बजटअर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। सिसोदिया ने कहा कि योजना विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न अध्ययनों के निष्कर्षों के आधार पर सरकार दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और नौकरी के अवसरों को बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर विचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: भारत अब एफटीए के तहत बराबरी की बाजार पहुंच पर गौर कर रहा : पीयूष गोयल

उन्होंने कहा, महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान हुआ है। हम राजधानी की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने पर विशेष ध्यान देंगे।

प्रमुख खबरें

UP में गौशालाओं से सीधे जुड़ेंगे किसान, हरे-सूखे चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

Kulgam में सुरक्षा बलों की मुठभेड़: CRPF पर हमले में शामिल आतंकी उमर डार ढेर

Karnal में हिरासत में मौत पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस, सभी निलंबित

Mukesh Kumar के 4 विकेट से चमका Bengal, T20 मैच में Chandigarh को 85 रन से रौंदा