कोविड-19: नाइजीरिया ने अफ्रीका को वैक्सीन बनाने की इजाजत देने के लिए पेटेंट छूट मांगी

vaccine

नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति येमी ओसिनबाजो ने शुक्रवार को कहा कि अफ्रीका के ज्यादातर देशों में 10 प्रतिशत से कम आबादी को कोविड-19 के टीके लगे हैं, और अफ्रीकी देशों को स्थानीय स्तर पर वैक्सीन बनाने की इजाजत देने के लिए पेटेंट छूट का आह्वान किया।

नई दिल्ली/दावोस। नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति येमी ओसिनबाजो ने शुक्रवार को कहा कि अफ्रीका के ज्यादातर देशों में 10 प्रतिशत से कम आबादी को कोविड-19 के टीके लगे हैं, और अफ्रीकी देशों को स्थानीय स्तर पर वैक्सीन बनाने की इजाजत देने के लिए पेटेंट छूट का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन देशों में वैक्सीन की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: भारत अब एफटीए के तहत बराबरी की बाजार पहुंच पर गौर कर रहा : पीयूष गोयल

ओसिनबाजो ने विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडा 2022 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र के वैक्सीन कार्यक्रम कोवैक्स की सराहना की, लेकिन कहा कि आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के अनुसार पूरी दुनिया के टीकाकरण के लिए सिर्फ 50 अरब डॉलर की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: कनाडा-अमेरिका की सीमा पार कर रहे भारतीयों की मौत की जांच जारी

कोवैक्स गरीब देशों के टीकाकरण के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सस्ती है, लेकिन हमें इन अवसर को खोना नहीं चाहिए। अब आने वाले वक्त में किसी नई महामारी की आशंका से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक इच्छाशक्ति तैयार करने का यह अच्छा वक्त है।’’ उन्होंने बदलाव के तहत प्राकृतिक गैस को ईंधन के रूप में अपनाने की अपील भी की, जो नाइजीरिया में प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़