सरकार का Co-WIN ऐप अभी नहीं हुआ है लाइव, प्ले स्टोर पर मौजूदा ऐप्स हैं फेक

By अंकित सिंह | Jan 06, 2021

देश में निर्मित स्वदेशी कोरोना टीका को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। वर्तमान में देखें तो भारत में दो कंपनी के टीके आने वाले कुछ दिनों में इस्तेमाल किए जाएंगे जिससे कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूत हो सकती है। सिरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन देश में निर्मित कोरोना टीका में सबसे आगे है। टीकाकरण को लेकर सरकार पूरी जानकारी Co-WIN ऐप के जरिए लोगों तक जल्द ही पहुंचाएगी। इसका रजिस्ट्रेशन भी फ्री में कर सकेंगे। देश में पहले फेज में कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: एक दिन में कोविड-19 के 18,088 नए मामले, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हुई

हालांकि इस तरीके के ऐप में टीकाकरण को लेकर कोई जानकारी नहीं होती है। इनके नाम ही मिलते जुलते है। ऐसे ऐप आपकी निजी जानकारी को भी हासिल कर सकते हैं। दिल्ली में टीकाकरण अभियान का नेतृत्व कर रही मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ सुनीला गर्ग ने कहा कि फिलहाल सरकार की ओर से Co-WIN ऐप को लाइव नहीं किया गया है। जो मोबाइल एप्स गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहे है वह सही नहीं है। उन्होंने लोगों से ऐसे ऐप को डाउनलोड करने से बचने का आग्रह किया जो निजी जानकारी को हासिल कर सकते है। Co-WIN ऐप के बारे में जानकारी आने वाले समय में दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट