सरकारधार्मिक मेलों के सफल व सुरक्षित आयोजन के लिए संकल्पित: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यहां कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक मेलों के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के ल‍िए संकल्पित होकर कार्य कर रही है और इसके लिए धर्म-गुरुओं और सामाजिक संस्थानों के साथ समन्वय कर कार्य किया जा रहा है। गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर धार्मिक स्थलों पर मेलों तथा अन्य आयोजनों में सुरक्षा एवं प्रबंध के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली घूमने आये हैं तो प्रधानमंत्री संग्रहालय को जाकर जरूर देखें

उन्हें हर प्रकार की सुविधा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिये राज्‍य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राजस्थान धार्मिक पर्यटन के एक शानदार केन्द्र के रूप में विकसित हो और राज्य के सभी धार्मिक स्थल सुंदर बनें तथा सभी सुविधाओं से युक्त हों। उन्होंने कहा कि धार्मिक मेलों के सुरक्षित अयोजन हेतु पर्यटन विभाग द्वारा एक सितम्बर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंसके माध्यम से जुडे़ तथा वहां होने वाले मेलों के आयोजन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की व अपने सुझाव दिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर