अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रही सरकार:योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2024

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर को ‘‘सोलर सिटी’’ के रूप में विकसित कर रही है। मुख्‍यमंत्री ने बांदा में स्थापित हुए 70 मेगावाट के अवाडा सौर ऊर्जा परियोजना का शुक्रवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार लगभग 22000 मेगावॉट के हरित ऊर्जा कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है, इसके लिए 23000 एकड़ भूमिचिह्नित कर ली गयी है। यही नहीं, प्रदेश सरकार सौर एवं जैव ऊर्जा नीति-2022 और हरित हाइड्रोजन नीति-2024 के क्रम में यह अभियान युद्ध स्तर पर आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान प्राप्त हुए निवेश प्रस्ताव के धरातल पर उतरने के एक नए अध्याय की शुरुआत है और इसके माध्यम से चार सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

योगी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्रदेश के अंदर 25 लाख घरों पर सोलर पैनल स्थापित होने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके तहत अब तक 18 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए प्रदेश में नहरों का बड़ा संजाल उपलब्ध है।

कार्यक्रम में योगी के साथ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, बांदा से जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अवाडा ग्रुप के प्रमुख विनीत मित्तल मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए