सरकार ने Twitter को 1178 पाकिस्तानी-खालिस्तानी अकाउंट हटाने का दिया निर्देश

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2021

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन बीते 2 महीने से जारी है। वहीं इस आंदोलन को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार की ओर से सोशल मीडिया खासकर ट्विटर का इस्तेमाल गलत सूचना और किसानों को भड़काने वाले 1178 पाकिस्तानी-खालिस्तानी अकाउंट को बंद या ब्लाॅक करने के लिए कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र ने 4 फरवरी 2021 को पाकिस्तान और खालिस्तान लिंक वाले 1178 अकाउंट की लिस्ट ट्विटर को दी और उसे हटाने का निर्देश दिया। ये और बात है कि ट्विटर ने फिलहाल पूरी तरह से इस आदेश का पालन नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के आंदोलन खत्म करने की अपील पर बोले राकेश टिकैत, MSP पर कानून बने

सरकार का मानना है कि इन खातों के आने वाली गतिविधियां देश के कुछ हिस्सों में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने की क्षमता रखती है। गौरतलब है कि इससे पहले 250 से अधिक खातों या ट्वीट्स को ब्लॉक करने के लिए कहा गया था जो एक विशिष्ट हैशटैग का उपयोग कर रहे थे। भारत सरकार के आईटी मिनिस्ट्री के अनुसार 250 ट्वीटर अकाउंट्स को सस्पेंड किया गया है। इन अकाउंट के माध्यम से फेक और भड़काऊ ट्वीट्स और हैशटैग चलाए जा रहे थे। किसान आंदोलन को लेकर इन अकाउंट से #ModiPlanningFarmersgenocide नाम से हैशटैग चलाए गए। इस हैशटैग का मतलब था कि मोदी सरकार किसानों के जनसंहार की तैयारी कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान