धर्म के मामलों पर बात नहीं करती सरकार, दलाई लामा उत्तराधिकार विवाद पर विदेश मंत्रालय ने किया साफ

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2025

दलाई लामा संस्था के भविष्य के बारे में दलाई लामा द्वारा की गई हालिया टिप्पणियों के जवाब में भारत ने कहा है कि वह धार्मिक विश्वास या अभ्यास से संबंधित मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाता है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस विषय पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमने दलाई लामा संस्था की निरंतरता के बारे में परम पावन दलाई लामा द्वारा दिए गए बयान से संबंधित रिपोर्ट देखी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार ऐसे धार्मिक मामलों में शामिल नहीं होती है, तथा उन्होंने अपने दीर्घकालिक रुख की पुष्टि की। 

इसे भी पढ़ें: किसी का भी दखल...दलाई लामा पर चीन को भारत ने दिया साफ संदेश, ड्रैगन का प्लान हुआ फेल तो लग रही मिर्ची

चीन ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई कि दलाई लामा को अपनी इच्छानुसार उत्तराधिकारी का चुनाव करना चाहिए। चीन ने भारत से तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर सावधानी से काम करने का आह्वान किया, ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर इसका प्रभाव न पड़े। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने रीजीजू की टिप्पणियों को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यहां प्रेस वार्ता में कहा कि भारत को 14वें दलाई लामा की चीन विरोधी अलगाववादी प्रकृति के प्रति स्पष्ट होना चाहिए और ‘शिजांग’ (तिब्बत) से संबंधित मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए। चीन तिब्बत का उल्लेख ‘शिजांग’ के नाम से करता है। 

प्रमुख खबरें

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में

FIFA World Cup 2026: USA को लगा तगड़ा झटका, स्टार स्ट्राइकर Folarin Balogun नॉकआउट मैच से बाहर