MP उपचुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है CM शिवराज की तरफ से ये तोहफा

By सुयश भट्ट | Sep 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सूबे की  शिवराज सरकार कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। सरकार कर्मचारियों, पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) और राहत भत्ता बढ़ाने जा रही है। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है।

आपको बता दें कि अभी प्रदेश के कर्मचारियों को 12% महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA बढ़ाकर 28% कर चुकी है। वहीं फिलहाल प्रदेश के कर्मचारी भी केन्द्र सरकार की तर्ज पर ही डीए बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जानकारी मिली है कि अगर ऐसा होता है तब सरकार पर इस फैसले से 350 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।

वहीं शिवराज कैबिनेट की आज यानी सोमवार को बड़ी बैठक होने वाली है। इसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट में प्रदेश के 4 राजमार्गों पर एक बार फिर टोल टैक्स लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह के ट्वीट करते ही बैकफुट पर आया रेलवे , DRM ने कहा 20 रुपए की होगी प्लेटफॉर्म टिकट 

दरअसल सड़क विकास निगम के अंतर्गत सागर-दमोह, बीना-खिमलासा-मालथोन, महू-घाटा बिल्लौद और भिंड-मिहोना- गोपालपुरा मार्ग पर टोल टैक्स लगाया था। लेकिन अब इन मार्गों पर नए सिरे से टोल टैक्स लेने के लिए एजेंसी तय करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। 

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये