सरकार ने हेल्थ, ऑटो पॉलिसीधारकों को दी राहत, अब इस तारीख तक चुकाएं अपना प्रीमियम

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2020

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन-1 का समाप्ति के बाद सरकार ने दूसरे चरण के अंतर्गत 19 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है।  लॉकडाउन की वजह से लोगों की आवाजाही नहीं हो रही है और एहतियात के तौर पर लोगों को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। लेकिन ऐसे में अगर आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू कराने की तारीख आ गई है और आपको अपना प्रीमियम भरना है तो परेशान होने की अब बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा पॉलिसीधारकों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री ने पॉलिसीधारकों को स्वास्थ्य-मोटर बीमा पॉलिसी रिन्यू करने के लिए अतिरिक्त समय देने की घोषणा की है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी अर्थव्यवस्था में सुधार की रूपरेखा देने में विफल रहेः तृणमूल कांग्रेस

15 मई तक का समय

वित्त मंत्रालय ने ऐसे पॉलिसीधारक जिनकी स्वास्थ्य और मोटर बीमा पॉलिसी लॉकडाउन के कारण रिन्यू नहीं हो पाई थीं, उन पॉलिसीधारकों को अपनी पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए राहत देते हुए 15 मई तक का समय दिया गया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि पॉलिसी के रिन्यूअल के लिए 15 मई या इससे पहले 15 पेमेंट करने की अनुमति दी गई है। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज