सरकार ने किसानों के सशक्तिकरण के लिये काम किया: कृषि मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2018

वाराणसी। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने वाराणसी में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के सशक्तिकरण के लिये काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दो दिवसीय कर्नाटक यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में किसानों के विकास और सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। हम नारे लगाने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं। जिनका स्वभाव नारे लगाने का था वो आज भी वो उसी काम में लगे हैं।

 

केरल में बाढ़ के सवाल पर कृषि मंत्री बोले कि सभी राज्यों का राज्य आपदा कोष है। मोदी सरकार आने के बाद आपदा कोष में वृद्धि हुई है। जो आपदा कोष पूर्व में 33 हजार करोड़ था अब वह बढ़कर 61 हजार करोड़ किया गया। केरल में गृह मंत्री भी गए थे और भारत सरकार पूरी तरह आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद बाढ़ से होने वाले नुकसान के जो भी मापदंड थे उसमें भी बदलाव हुआ है। पहले पचास फीसदी फसल नुकसान पर राहत मिलता था। अब 33 प्रतिशत नुकसान पर प्रति हेक्टेयर नकद राशि को डेढ़ गुना कर दिया गया है। साथ ही प्राकृतिक आपदा से मरने वालों को डेढ़ लाख की दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर चार लाख कर दी गयी है।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि इससे देश का काफी नुकसान हुआ है। उनके विचार काफी प्रेरणादायी हुआ करते थे। उनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है।

 

प्रमुख खबरें

EVM एक चोर मशीन है, सुनिश्चित करें कि आपने सही पार्टी को वोट दिया है : Farooq Abdullah

IAF Convoy Attack । आतंकियों की तलाश जारी, पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया

नेतन्याहू के मंत्रिमंडल ने इजराइल में ‘Al Jazeera’ के कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार