गरीब ब्राह्मण से शादी करने पर इस राज्य में सरकार देगी 3 लाख रुपये

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2021

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने ब्राह्मणों के उत्थान के लिए दो नई स्कीन शुरू की है। कर्नाटक में राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने गठन के एक साल बाद इन आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मणों की मदद करने के लिए योजनाओें को मंजूरी दी है। जिसके जरिये गरीब ब्राह्मण से शादी करने पर लड़की को सरकार की ओर से तीन लाख रुपये मिलेंगे। वहीं एक अन्य योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं की शादी के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना से संक्रमण के 784 नए मामले, छह मरीजों की मौत

अरुंधति योजना

कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने ब्राह्मण समाज की गरीब महिलाओं के लिए योजना शुरू की है। अरुंधति योजना का मकसद गरीब परिवार की महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। इस योजना के तहत ब्राह्मण वधुओं को 25 हजार रूपये दिए जाएंगे।

मैत्रीय योजना

इस योजना के तहत राज्य में पुजारियों से शादी करने वाली ब्राह्मण महिलाओं को तीन लाख की निश्चित गारंटी बाॅन्ड के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। 25 गरीब ब्राह्मण महिलाएं मैत्रेयी योजना के लिए चुनी गई हैं। 


प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष