सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली 17 उपक्रमों में निवेश बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में जहाजरानी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 17 उपक्रमों में प्रस्तावित निवेश को बढ़ाकर 5,778 करोड़ रुपये करने का निर्णय किया है। समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय किया गया है। वर्ष 2019-20 के बजट दस्तावों के अनुसार 2018-19 के संशोधित अनुमान में इन उपक्रमों में निवेश 5,548.12 करोड़ रुपये रहा। 

सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के बजट अनुमान में इन उपक्रमों के लिए 5,079.80 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया था। अगले आठ साल में दस हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए सरकार देश के 7500 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्रों में पोत परिवहन और समुद्र आधारित आथिक गतिविधियों को बढ़ाने की योजनाओं पर काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें- वित्त मंत्री पीयूष गोयल नौ फरवरी को RBI बोर्ड को करेंगे संबोधित

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह