सरकार ने शुरू किया जल शक्ति अभियान, 15 सितंबर तक चलेगा पहला चरण: गजेंद्र सिंह शेखावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया जल की कमी वाले ब्लॉकों में जल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जल शक्ति अभियान की शुरूआत की गयी है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रश्नकाल में कहा कि देश के अनेक हिस्सों में निरंतर पानी निकाल जाने की वजह से भूजल स्तर गिर रहा है और 1186 ब्लॉक ऐसे वर्गीकृत किये गये हैं जिनमें आवश्यकता से अधिक जल निकाला गया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक गांवों में सभी घरों तक नल से जल आपूर्ति का निश्चय किया गया है।

 

शेखावत ने कहा कि सरकार ने जल शक्ति अभियान भी शुरू किया है जिसमें समयबद्ध तरीके से जल की कमी वाले ब्लॉकों में भूजल समेत जल की उपलब्धता बढ़ाने के कार्य को मिशन मोड में किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में यह अभियान 15 सितंबर तक चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: फिर सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस, कमलनाथ और गहलोत के बजट में दिखी झलक

उन्होंने कहा कि केंद्रीय भूजल बोर्ड क्षेत्रीय स्तर पर देशभर में भूजल स्तर पर नजर रख रहा है। शेखावत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जल जीवन मिशन देशभर में स्थाई जल आपूर्ति प्रबंधन के अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अन्य केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं के साथ तालमेल करेगा। उन्होंने बताया, ‘‘इस कार्यक्रम के लिए वर्तमान वित्त वर्ष 2019-20 में 10000.66 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है।’’

 

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America