सरकार ने निजी वाहनों के लिए 3,000 रुपये का फास्टैग पास लागू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2025

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नागरिकों के लिए जीवन सुगमता बढ़ाने हेतु प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के वास्ते शुक्रवार से पूरे देश में ‘फास्टैग वार्षिक पास’ लागू कर दिया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को एक सहज और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए, फास्टैग वार्षिक पास एक वर्ष की वैधता के लिए 3,000 रुपये के एकमुश्त शुल्क भुगतान या देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है।

वार्षिक पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है और राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क भुगतान के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

बयान में कहा गया है कि लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और आठ करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में क्रांति ला दी है।

बयान में कहा गया है कि वार्षिक पास सुविधा की शुरुआत से न केवल फास्टैग उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार होगा, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा अधिक किफायती और निर्बाध हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें